तुर्किए से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, अमित शाह का बड़ा ऐलान- 2029 तक खत्म होगा नार्को-कार्टेल

0

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी बताया।

भारत की सुरक्षा और जांच एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना और कुख्यात नार्को-तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी। अपने पोस्ट में उन्होंने इसे मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया है।

अपने पोस्ट में शाह ने आगे बताया कि नवप्रीत सिंह कानून की नजरों से बचने के लिए फर्जी पहचान का सहारा ले रहा था। नवप्रीत ने ‘नवाब विर्क’ के नाम से फर्जी पहचान बनाई थी और इसी झूठी पहचान के आधार पर उसने तुर्किए की नागरिकता भी हासिल कर ली थी।

अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी असली पहचान का पर्दाफाश करने के लिए उसकी हर गतिविधि की गहराई से जांच की और आखिरकार उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। अब उसे ड्रग्स तस्करी और अन्य मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावा शाह ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि कैसे नवप्रीत तुर्किए में छिपकर अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथमफेटामाइन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार चला रहा था।

अंत में इस बड़ी कामयाबी के लिए गृह मंत्री ने सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियों को बधाई दी है और दोहराया है कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले देश से हर एक ड्रग्स तस्करी गिरोह को पूरी तरह खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *