अंबाला में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत

0

अंबाला शहर के धूलकोट में निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए, जबकि 4 मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। अंबाला की CMO रेनू पांजनी ने बताया कि अंबाला के धूलकोट में एक निर्माणाधीन तिमंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घायलों को तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां 7 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 5 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *