ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की सियासी एंट्री, अमृतपाल की पार्टी में हुए शामिल

0

प्रवर्तन निदेशालय (ED)‌ के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों बुधवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ में अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत अयाली की उपस्थिति में पार्टी सदस्यता की ग्रहण की। बता दें कि पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रमुख है।

निरंजन सिंह ED में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल और चर्चित मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी पूछताछ की थी। इसी मामले की पूछताछ के दौरान निरंजन सिंह की ट्रांसफर किए जाने को लेकर भी उस दौरान काफी सियासत हुई थी।

दरअसल, निरंजन सिंह ने पंजाब के चर्चित करोड़ों रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट यानी भोला ड्रग केस में मनी लॉन्ड्रिंग की गहराई से जांच की थी। इस सिलसिले में उन्होंने पूछताछ के लिए पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को भी तलब कर दिया था।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *