लालबागचा राजा के दर पर परिवार संग पहुंचे शाहरुख, सुहाना की देखभाल करते दिखे पेरेंट्स

0
गणपति दर्शन के दौरान शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख बेटी की आंख के पास लगी चीज साफ करते दिखे, जिससे फैमिली बॉन्डिंग चर्चा में आई।

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों का बप्पा के दरबार में पहुंचना जारी है मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों का बप्पा के दरबार में पहुंचना जारी है

सामने आए वीडियो में शाहरुख खान, गौरी और सुहाना गणपति दर्शन के लिए पंडाल में मौजूद नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सुहाना की आंख के पास कुछ लगा हुआ दिखाई देता है। बेटी को असहज देखकर गौरी खान उसे साफ करने की कोशिश करती हैं। इसके बाद शाहरुख भी सुहाना के चेहरे के पास लगी चीज को हटाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि जब शाहरुख के प्रयास से वह पूरी तरह साफ नहीं होता, तो गौरी खान अपने दुपट्टे की मदद से बेहद सावधानी से सुहाना की आंख के पास उसे साफ करती हैं। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में माता-पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार और चिंता साफ दिखाई देती है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख, गौरी और सुहाना के बीच नजर आई बॉन्डिंग की तारीफ की। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इतनी भीड़ और सुरक्षा के बीच भी शाहरुख और गौरी अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखते नजर आए। एक यूजर ने सुहाना को शाहरुख की ‘लाडली’ बताया, तो दूसरे ने लिखा कि बेटियां अपने पिता के लिए हमेशा खास होती हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस छोटे से पल को परिवार के बीच मौजूद अपनापन और प्यार से जोड़कर देखा। फैंस को खास तौर पर यह बात पसंद आई कि कैमरों और भीड़ के बीच भी खान परिवार एक-दूसरे का ख्याल रखता नजर आया।

लालबागचा राजा के पंडाल में शाहरुख खान ने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। पंडाल में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम नजर आए। शाहरुख ने वहां मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। इसके बाद वह गौरी और सुहाना के साथ आरती में शामिल हुए। शाहरुख इससे पहले मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में भी नजर आए थे। इस आयोजन में बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया था। सलमान खान, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत कई कलाकारों ने गणपति बप्पा की पूजा की। इसी समारोह से सामने आई एक तस्वीर में शाहरुख खान और रणवीर सिंह, नीता अंबानी के साथ आरती करते हुए भी दिखाई दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रस्तावित है। शाहरुख ने हाल ही में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करना उनके लिए काफी थकाने वाला अनुभव रहा और उन्हें सेट पर चोटें भी लगीं। अब फैंस को उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के साथ-साथ बड़े पर्दे पर शाहरुख और सुहाना को साथ देखने का भी इंतजार है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *