हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP बनाए गए हैं.
7 आईपीएस की पोस्टिंग : आईपीएस राजेश कुमार को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पंचकूला बनाया गया है. आईपीएस पी परबीना को एसपी जीआरपी अंबाला कैंट बनाया गया है. आईपीएस राजेश मोहन को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद बनाया गया है. आईपीएस प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर बनाया गया है. आईपीएस आयुष आदव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम बनाया गया है. आईपीएस जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद बनाया गया है. आईपीएस नरिंदर सिंह को एसपी एससीबी(एच) बनाया गया है.
39 एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर : एचपीएस उषा देवी को एसपी एससीबी(एच) और एसपी सोशल आउटरीच बनाया गया है. एसपीएस जितेंद्र गहलावत को को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. एचपीएस हितेश यादव को DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है. डीएसपी कैथल रमेश गुलिया को एसीपी बहादुरगढ़, झज्जर बनाया गया है. डीएसपी यमुनानगर राजीव मिगलानी को डीएसपी जींद बनाया गया है. एसीपी बहादुरगढ़ दिनेश कुमार को डीएसपी हांसी बनाया गया है. डीएसपी पानीपत नवीन संधू को एसीपी झज्जर बनाया गया है.
विपिन कुमार अहलावत बने डीएसपी जींद : डीएसपी रोहतक गुलाब सिंह को डीएसपी होमगार्ड बनाया गया है.एचपीएस विपन कादियान को एसीपी सोनीपत बनाया गया है. एचपीएस विपिन कुमार अहलावत को डीएसपी जींद बनाया गया है. एचपीएस प्रदीप सिंह को डीएसपी पानीपत बनाया गया है. एचपीएस भारतेंदर कुमार को डीएसपी पलवल बनाया गया है.




