पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, फेंके गए अंडे-टमाटर

0

पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ है. कुछ लोगों ने उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके. इस हमले के बाद बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया है. रवनीत सिंह बिट्टू पर बटाला के घासीतपुर गांव के पास हमला हुआ है. वह ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी बीच उनके काफिले पर हमला हुआ. कई लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके. साथ ही, लोगों को नारेबाजी करते हुए देखा गया. बिट्टू ने दावा किया कि इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं.

घटनास्थल पर ही रवनीत बिट्टू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘आज हमें ड्रग्स के खिलाफ एक यात्रा निकालनी थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार और ड्रग एडिक्ट्स सब मिले हुए हैं. वे पिछले साढ़े चार साल से यही कर रहे हैं. वहां करीब 500 लोग थे. मैं अपनी गाड़ी से उनके बीच से गुजरा. मेरे पास जेड-प्लस सिक्योरिटी है और मेरे साथ करीब 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं. सुरक्षा के लिए स्थानीय डीएसपी और एसपी भी पुलिस के साथ वहां मौजूद थे.’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *