अमृतसर में देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या

0

पंजाब के अमृतसर में बीती रात ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जवान की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है. हरजीत बीती रात अमृतसर के थाना गेट हकीमां के अधीन आने वाले इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. पंजाब पुलिस ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- अमृतसर जिले के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दे दी. इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) ने ली है. हालांकि पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले के एंगल का खंडन किया है. दूसरी ओर इस घटना को लेकर पंजाब में राजनीति तेज हो गई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *