सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, उधमपुर मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकवादी
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उधमपुर के ब्रताल इलाके में रात में चली मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सेना का कहना है कि इलाके में तलाशी एवं सैन्य अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगल वाले इलाके में गुरुवार को जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने बुधवार रात करीब 9 बजे मजालता के दुर्गम ब्रेटल सोआन और खुब्बन इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के कुछ ही देर बाद जंगल में कुछ गोलियों की आवाज और धमाके सुनाई दिए।
माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाते हुए ये कार्रवाई की थी। हालांकि, रातभर इलाके में काफी हद तक शांति रही। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह यह खामोशी तब टूटी, जब घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारियों के अनुसार, रातभर इलाके में काफी हद तक शांति बनी रही, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़कर निकलने के प्रयास में भीषण गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, आखिरी सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आतंकियों को ढेर करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी भेजा गया है।
