चंडीगढ़ में BSc छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, माता-पिता करते रहे फोन; घर पहुंची बेटे की मौत की खबर

0

चंडीगढ़। सेक्टर-15 में किराये के मकान में रह रहे बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र अर्शदीप सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव मंगडियाल का निवासी था और डीएवी काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था।

घटना का पता तब चला जब उसके माता-पिता ने फोन किया और उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके पिता ने दोस्त हरमनदीप सिंह को संपर्क करने के लिए कहा। जब हरमंदिप मकान पर पहुंचा, तो अर्शदीप फंदे से लटका मिला।

अर्शदीप सेक्टर-15 स्थित एक म की ऊपरी मंजिल पर रह रहा था। मकान मालिक रघबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में हरमंदिप ने बताया कि अर्शदीप परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के कारण तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने इसे आत्महत्या का निश्चित कारण नहीं माना है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीएफएसएल टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले के अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के कारणों और छात्र की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *