हरियाणा में फिर कमजोर पड़ा मानसून, चढ़ा पारा; कई शहरों में 35°C के पार, आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट

0

हरियाणा में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग ने अब केवल अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. एक दिन पहले प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन मौसम का रुख बदल गया.

13 जिलों में हल्की बारिश के आसार: मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं.

15 शहरों में पारा 35 डिग्री पार: बारिश में कमी और तेज धूप के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 15 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया.

 प्रदेश में मंगलवार को हिसार सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में 35.9°C, भिवानी और सिरसा में 35.5°C तथा अंबाला में 35.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ा रहा. न्यूनतम तापमान में भी 0.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है. यमुनानगर में रात का तापमान सबसे कम 23.4°C रहा. अंबाला में 25.3°C, हिसार में 25°C, करनाल में 24.6°C और नारनौल में 24.5°C दर्ज किया गया.

11 जिलों में सामान्य से कम बारिश: 1 जून से 15 सितंबर तक के मानसून सीजन में हरियाणा में बारिश का पैटर्न असमान रहा. जींद और सिरसा में बारिश की भारी कमी दर्ज हुई है. जींद में सामान्य से 60% कम, केवल 145.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सिरसा में 58% कम यानी 88.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

पलवल में सबसे ज्यादा बारिश: पलवल में मानसून सबसे बेहतर रहा है. यहां सामान्य से 21% अधिक यानी 473.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है. इसके अलावा कैथल और रोहतक में 48%, कुरुक्षेत्र और करनाल में 41%, अंबाला में 40%, हिसार में 37%, पानीपत में 36% और सोनीपत में 31% बारिश सामान्य से कम रही.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *