₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं, बड़े लेनदेन पर फीस की संभावना; सरकार ने जारी किया आदेश

0

क्या UPI से पैसों का लेन-देन करने पर सरकार को टैक्स देना होगा. इस सवाल का जवाब सरकार ने साफ कर दिया है. सोमवार को देर रात सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा कि है कि ₹2000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. पहले नियम था किसी भी UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर कितना चार्ज लगाना है इसका फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसका रेट 0.3 से 0.5% होने का अनुमान है.

  • नए नियम के तहत, अगर आप किसी दुकान पर 500, 1,000 या 2,000 रुपये का भुगतान यूपीआई के जरिए करते हैं, तो इस लेनदेन के लिए आपसे अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता. यही नियम 2,000 रुपये तक के रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर भी लागू होगा.
    • नए नियम के अनुसार अभी हर मर्चेंट UPI पेमेंट पर चार्ज नहीं लगने वाला है. सरकार ने सिर्फ ₹2000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगने की बात कही है.
    • लेकिन सरकार के मुताबिक, अगर भविष्य में एमडीआर लागू किया जाता है, तो यह कुछ खास श्रेणी के मर्चेंट लेनदेन और एक तय सीमा से अधिक राशि वाले भुगतान तक सीमित हो सकता है.
    • यानी भविष्य में एमडीआर लागू होने पर आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने P2P भुगतान को लेकर कुछ नहीं कहा है.

    ऑनलाइन पेमेंट या UPI से पेमेंट को सरकार ने दो कैटेगरी में बांटा है. इसे समझने के लिए P2P और मर्चेंट पेमेंट का फर्क जानना जरूरी है.

    P2P यानी व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान तब होता है, जब आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी दूसरे व्यक्ति के यूपीआई खाते में सीधे पैसे भेजते हैं. उदाहरण के लिए, आपने अपने दोस्त को 1,000 रुपये भेजे या घर के किसी सदस्य को पैसे ट्रांसफर किए, तो यह P2P भुगतान है.

    मर्चेंट भुगतान तब होता है, जब आप किसी दुकान, कंपनी या कारोबारी को सामान या सेवा के बदले यूपीआई से पैसे देते हैं. जैसे किराना दुकान पर क्यूआर कोड स्कैन करके 500 रुपये देना, रेस्टोरेंट का बिल यूपीआई से चुकाना या किसी ऑनलाइन स्टोर पर यूपीआई से भुगतान करना मर्चेंट लेनदेन माना जाता है.

    • आम ग्राहक के लिए फिलहाल सबसे अहम बात यह है कि 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक या पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर ग्राहक से कोई शुल्क नहीं ले सकते.
    • यानी अगर आप किसी दुकान से 800 रुपये का सामान खरीदते हैं, रेस्टोरेंट का 1,500 रुपये का बिल यूपीआई से चुकाते हैं या किसी व्यक्ति को 2,000 रुपये तक भेजते हैं, तो इस भुगतान के लिए आपसे अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *