कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, शो से लौटते समय चलीं कई गोलियां

0

कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क के शो के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। देर रात एक चलती गाड़ी को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई गईं। पुलिस के मुताबिक घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और शुरुआती जांच में इसे टारगेटेड शूटिंग माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस काफिले की गाड़ी को निशाना बनाया गया, उसमें एमी विर्क (Ammy Virk Punjabi Singer) के मौजूद होने की बात सामने आई है। हालांकि, एबॉट्सफोर्ड पुलिस (Abbotsford Police) ने गाड़ी में सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने बताया कि निजता और जांच के कारण फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 5 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे एबॉट्सफोर्ड के 2500 ब्लॉक मैक्कलम रोड पर एक वाहन को दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने निशाना बनाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावर एक गहरे रंग की SUV में सवार थे और उन्होंने चलती गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि इससे कुछ समय पहले एमी विर्क (Ammy Virk) ने एबॉट्सफोर्ड के Rogers Forum में कार्यक्रम किया था और उसके बाद उनका काफिला वहां से निकला था। स्थानीय रिपोर्टों में फायरिंग वाली गाड़ी को एमी विर्क के काफिले से जोड़कर देखा गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *