मोहाली में फायरिंग, हेयर मास्टर सैलून पर चली गोलियां; बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

0

मोहाली के सीपी-67 मोल के सामने स्थित हेयर मास्टर सैलून पर बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। आरोपितों ने सैलून के बाहर एक गोली चलाई, जो सैलून के शीशे पर लगी। गनीमत रही कि वारदात में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे हेयर मास्टर के मैनेजर ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक हेयर मास्टर सैलून संचालकों को पहले भी रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। हेयर मास्टर सैलून को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास पहले इनपुट था कि चंडीगढ़ स्थित हेयर मास्टर को निशाना बनाया जा सकता है, लेकिन हमलावरों ने मोहाली स्थित सैलून को टारगेट कर दिया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *