वीआईपी रोड शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और रिहायशी सोसायटीज हैं तथा दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे इलाके में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।