मोरनी में पहाड़ का मलबा बना आफत, यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंसी; टला बड़ा हादसा

0

बारिश के इस मौसम में पहाड़ी क्षेत्र वाहनों के लिए रिस्की बने हुए हैं. गुरुवार सुबह पंचकूला जिले के मोरनी में एक बड़ा हादसा टल गया. यहां प्लासरा इलाके के पास बारिश के चलते पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया. जिससे हरियाणा रोडवेज की एक बस यहां से गुजरते हुए उसी मलबे में फंस गई. जिसके बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया. साथ ही लोगों को देरी से हो रही परेशानी का सामना करना पड़ा. राहत की बात ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं दूसरी तरफ मलबे में फंसी हुई बस को वहां से किसी तरह से निकालने का काम किया गया.

बता दें कि हरियाणा रोडवेज की यह बस सड़क के एक तीखे मोड़ पर आकर पहाड़ी मलबे के बीच फंस गई. सड़क का एरिया कम होने से भी बस सही ढंग से मुड़ नहीं पाई. ऊपर से मलबा आने से बस उसमें जा फंसी. ज्ञात रहे कि मोरनी हिल्स हरियाणा के पंचकूला जिले में शिवालिक पर्वतमाला के पास स्थित राज्य का एकमात्र और बेहद खूबसूरत पर्वतीय पर्यटन (हिल स्टेशन) स्थल है. चंडीगढ़ से इसकी दूरी करीब 45 किलोमीटर है. यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है लेकिन जितना सुन्दर ये है, उतने यहां रास्ते भी जटिल और खतरनाक हो जाते हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *