पंचकूला में फिर सजेगा भव्य दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

0

पंचकूला:  पंचकूला में दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से शालीमार ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार समारोह का मुख्य आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। आयोजकों का दावा है कि यह ट्राईसिटी में तैयार होने वाले सबसे ऊंचे रावण के पुतलों में शामिल होगा।
आयोजकों के मुताबिक विशाल रावण के पुतले का निर्माण तेजिंदर राणा बराड़ा द्वारा किया जाएगा। पुतले को भव्य स्वरूप देने के लिए अनुभवी कारीगरों को बुलाया जाएगा और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। दशहरा समारोह के दौरान शानदार आतिशबाजी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।

श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी के प्रधान जॉनी मित्तल, महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने बताया कि आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, संरक्षक सतपाल गर्ग और राज मित्तल ने बताया कि समारोह में आतिशबाजी के साथ कई अन्य आकर्षण भी शामिल किए जाएंगे।
वाइस चेयरमैन प्रदीप कांसल और कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि पूरे आयोजन पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। करीब दो वर्ष बाद शालीमार ग्राउंड में इतने बड़े स्तर पर दशहरा उत्सव होने से लोगों में भी खासा उत्साह है।

आयोजकों ने बताया कि दशहरा के दिन शालीमार ग्राउंड में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी की ओर से विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया जाता है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए इस बार आयोजन को भव्य बनाने के साथ इसके धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को भी प्रमुखता दी जाएगी।

राज मित्तल और ज्ञान सिंह ने कहा कि 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और शानदार आतिशबाजी को लेकर पंचकूला के साथ-साथ पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता है। आयोजकों को उम्मीद है कि दशहरा के दिन बड़ी संख्या में लोग शालीमार ग्राउंड पहुंचेंगे और भव्य रावण दहन के साक्षी बनेंगे। आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को आने वाले दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर पैटर्न सतपाल गर्ग, चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान जॉनी मित्तल, महासचिव संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल, उपप्रधान प्रदीप कांसल, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, दिव्या गोयल, तिलक बंसल, संदीप सिंगला, विनोद गर्ग, ज्ञान सिंह, राज मित्तल, भूषण गर्ग, अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मुकेश संगला, पंकज और विजेंद्र गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *