पाइन होम्स ढकोली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समां
पाइन होम्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ढकोली ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर आदर्श एन्क्लेव सोसायटी के प्रधान जे. आर शर्मा, समाजसेवी जगदीश नागरथ तथा परमजीत सिंह ने सोसायटी मेन गेट पर राष्ट्रीय गीत उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. सोसायटी के नन्हें- मुन्ने बच्चों कार्तिक सोनी, मायरा, मानिक, जायना, कृदय, अदमय वीर सिंह, अधर्व, जसकिरत सिंह, सात्विक, समायरा तथा महिला प्रतिभागी अनु बेरवाल आदि ने अनेक देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करके तथा नृत्य करके कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए. अदमय वीर सिंह के संघ गीत देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे को काफी सराहा गया. कार्तिक सोनी के डांस ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया. वार्ड 8 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गौतम तथा मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया. स्वतंत्रता दिवस की खुशी में लड्डूओं का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, के.आर सोखल, हेमलता भारद्वाज, साहित्य गुलेरिया, तरसेम मलही तथा राकेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा.
