स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी, मुख्यमंत्री हांसी में फहराएंगे तिरंगा

0

हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के लिए राज्यपाल, सीएम और मंत्रियों के कार्यक्रम स्थल की जानकारी साझा कर दी है. वहीं प्रदेश में इस दिन के लिए सभी जिलों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं. देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे जिसमें राज्यपाल, सीएम और तमाम मंत्री मौजूद रहेंगे. सरकार की तरफ से सभी जिलों में 9 बजकर 20 मिनट के तुरंत बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम करने का निर्देश जारी किया गया है.

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ जारी : हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में झंडा फहराएंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में ध्वजारोहण करेंगे. स्पीकर हरविंद्र कल्याण कुरुक्षेत्र और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कैथल में ध्वजारोहण करेंगे.

श्रुति चौधरी पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगी : कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगी. हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला , कृष्णलाल पंवार पानीपत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सिरसा में ध्वजारोहण करेंगे. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव झज्जर औऱ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे. सोनीपत में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और करनाल में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ध्वजारोहण करेंगे. रेवाड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम ध्वजारोहण करेंगे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर