वृंदावन में सीएम नायब सैनी ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार की देर शाम को वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ मंदिर परिसर में पूजा आर्चना की. इस दौरान मंदिर के सेवायत ने सीएम नायब सैनी को बांसुरी, अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया. पूजा के बाद हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में बिहारी जी का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचा हूं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए. देर शाम नायब सैनी अपने परिवार के साथ श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन पहुंचे. मंदिर परिसर में सेवायत ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और देहरी पूजन भी किया. करीब 10 मिनट तक मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की गई.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नवाब सैनी एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मंगलवार की शाम को वृंदावन पहुंचे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा “राजनीतिक सवालों का जवाब नहीं दूंगा, केवल धार्मिक यात्रा पर यहां पहुंचा हूं. भगवान श्री कृष्ण की ब्रिज भूमि जहां अनेक लीलाएं भगवान कृष्ण और राधा जी ने की हैं. कृष्ण भगवान यहां से परिवार के साथ कुरुक्षेत्र की भूमि पर गए थे. इस भूमि को नमन करने का मौका मिला और हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचा हूं.”
राजनीतिक सवालों का नहीं दिया जवाब: मुख्यमंत्री नवाब सैनी ने बताया “मेरे लिए परम सौभाग्य का दिन है कि सावन के पवित्र महीने में पवित्र भूमि पर आने का मौका मिला. जिस भूमि पर अनेक रासलीलाएं भगवान श्री कृष्ण ने दिखाई हैं. आज मुझे इस पवित्र भूमि पर शीश नमन करने का मौका मिला. मैं परम सौभाग्यशाली हूं. मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि भगवान श्री कृष्णा परिवार के साथ कुरुक्षेत्र की भूमि पर उनका आगमन हुआ था. मैं हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. उन्हीं का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचा हूं राजनीतिक सवालों का जवाब नहीं दूंगा.”
