20वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल पंचकूला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का उत्साह पूर्ण वातावरण में समापन।
20वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल पंचकूला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का उत्साह पूर्ण वातावरण में समापन।

पंचकूला, 2 अगस्त 2026। अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) एवं डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक बैडमिंटन हॉल, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में आयोजित 20वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल पंचकूला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्गों की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रमुख विजेता
अंडर-19 बॉयज़ डबल्स: केशव मलिक एवं ऋषिक अरोड़ा
अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स: भावना चाहल
अंडर-19 बॉयज़ सिंगल्स: अक्षय माचल
अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स: लक्ष्य एवं तन्वी रोहिल्ला
अंडर-15 बॉयज़ डबल्स: आरव गर्ग एवं जयेश दुग्गल
अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स: तन्वी रोहिल्ला
अंडर-15 बॉयज़ सिंगल्स: जयेश दुग्गल
अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स: राइज़ेल गर्ग
अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स: अरिंजय
अंडर-11 बॉयज़ डबल्स: लक्ष्य एवं प्रांजय सैनी
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स: राइज़ेल गर्ग
अंडर-11 बॉयज़ सिंगल्स: लक्ष्य
मिक्स्ड डबल्स: वरदान शर्मा एवं हिमांशी
मेन्स डबल्स: कबीर बटिश एवं रूपिंदर यादव
विमेन्स सिंगल्स: रुचि चाहल
मेन्स सिंगल्स: ऋषिक अरोड़ा
सीनियर वर्ग के विजेता
मेन्स सिंगल्स (35+): विनोद धैया
मेन्स डबल्स (40+): राजीव एवं विशाल
मेन्स डबल्स (45+): आदित्य एवं मोहनलाल
मेन्स सिंगल्स (50+): मोहनलाल
मेन्स डबल्स (50+): राजीव एवं मोहनलाल
मेन्स डबल्स (55+): मुनीश एवं पवन
मेन्स सिंगल्स (60+): पवन
मेन्स डबल्स (60+): पवन एवं विजय बजाज
वूमेन सिंगल्स (60+): रेनू मेहता
मिक्स्ड डबल्स (60+): संदीप एवं रेनू मेहता
वूमेन सिंगल्स (70+): बिंदु शर्मा
मिक्स्ड डबल्स (70+): सतपाल एवं अरिता
मेन्स सिंगल्स (80+): डब्ल्यू. सी. गोयल
समापन समारोह में अति विशेष मुख्य अतिथि श्री ए.एस चावला आईपीएस डायरेक्टर जनरल एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा और आरएसएस के संघचालक श्री रमाकांत भारद्वाज जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
ट्रस्ट के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उनका बेटा अश्विनी गुप्ता जो एक खेलों के प्रति रुचि लेने वाला होनहार खिलाड़ी था आपकी याद को जिंदा रखते हुए अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट पिछले 20 वर्षों से खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और चैरिटी के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों में रुचि लेने में ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन देना है।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की प्रधान श्रीमती रुचि गुप्ता, महासचिव पार्थ गुप्ता, शिवालिक बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बतों कटारिया, बी बी सिंगल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान महेश कुमार गर्ग, डीपी सोनी, डी. पी सिंघल, पी.डी वर्मा, एन.डी शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
