‘संसद ने एक ऐसा बिल पास किया, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को बनाता है और मजबूत’, PM मोदी

0

लोकसभा और राज्यसभा से ‘एंटी पेपर लीक बिल’ पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि संसद ने एक ऐसा बिल पास किया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाता है। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक अकाउंट पर ये वीडियो संदेश जारी किया है।

इस बार पीएम मोदी ने साथियों के संबोधन के साथ वीडियो संदेश की शुरुआत की है। पीएम ने वीडियो संदेश में कहा, ‘साथियों, विश्व स्तर परीक्षा पद्धति इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो या फास्ट कोर्ट की रचना हो। राज्यों के सुझावों को ध्यान में लिया गया है।’

 

शिक्षा पद्धति में सुधार हो गया अनिवार्य

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले कुछ दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक परेशानी झेल रहा है। बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है।’

 

अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता है। साथ-साथ फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग, देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। इसको लेकर कठोर कानूनों की भी जरूरत है। ‘

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम संसद में बिल लेकर गए थे। जैसा हमने आपको वादा किया था। पिछले दो दिन, संसद के दोनों सदनों ने अधिकतम माननीय सांसदों ने विस्तार पूर्वकों से चर्चा की है। आज (गुरुवार) दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले प्रावधानों को पास कर दिया है।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *