साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं एक्ट्रेस Kirti Kulhari, ठगों ने उनके अकाउंट से निकाल लिए 2.40 लाख रुपये

0

फिल्म अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए उनके बैंक खाते से करीब 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। घटना के बारे में पता चलते ही कीर्ति कुल्हारी ने मुंबई पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कीर्ति कुल्हारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया, जिसके बाद उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब उन्हें संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ठगों ने किस तरीके से अभिनेत्री के बैंक खाते तक पहुंच बनाई और रकम ट्रांसफर की। पुलिस बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

कीर्ति कुल्हारी 24 जुलाई की रात अंधेरी के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गई थीं। इसी दौरान, उनके मोबाइल फोन पर विदेशी लेन-देन से जुड़ा एक बैंक अलर्ट आया। मैसेज में बताया गया था कि उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए एक एयरोमेक्सिको एयरलाइन पर 2 हजार 525 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया है।

अचानक मिले इस अलर्ट से चौंकी कीर्ति कुल्हारी ने तुरंत बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर से कॉन्टेक्ट किया। बैंक की जांच में सामने आया कि उनके कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए थे, ये ट्रांजेक्शन 2.43 लाख रुपये से ज्यादा के थे। फिर, संभावित नुकसान को रोकने के लिए बैंक ने फौरन कार्ड को ब्लॉक कर दिया। इससे पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर की वजह से साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके क्रेडिट कार्ड से 6 लाख रुपये उड़ गए थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर