पंजाब में 3 दिन का अलर्ट जारी, कई जगहों पर आंधी-पानी और बिजली गिरेगी

0

उत्तर भारत समेत देश में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। पंजाब  और चंडीगढ़  में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया

 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 12 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। आज मौसम शुष्क रहेगा, कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों 19 मई से 21 मई तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बनेगी। अगले तीन दिन 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

 

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *