2 करोड़ रुपये की कीमत की एक किलो हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर, मोहाली
डेराबस्सी थाना पुलिस ने अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 करोड़ रूपए किमत की 1 किलों हैरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने वाले सतीश कुमार के तौर पर हुई है पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान इस बात का पता लगाएगी की आखिर आरोपी हैरोइन की यह खैप कहा से लेकर आया था और इसे आगे कहा पर सप्लाई करने की फिराक में था। वह पिछले कितने दिनों से यह काम कर रहा है और इस हैरोइन तस्करी के मामले में उसके अन्य कितने साथी सामिल है।
इस विषय में जानकारी देते हुए डैराबस्सी सब डिवीजन से सहायक कप्तान डॉ. दर्पन आलुवालियां ने बताया कि डैराबस्सी थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर जसकंवल सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान अंबाला की तरफ से आते हुए एक व्यक्ति नजर आया।
लेकिन पुलिस टीम को देखते ही वह वापिस जाने का प्रयास करने लगा। इस पर जसकंवल सिंह को उस पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर ही उसे रोक कर जब उसके पास से मिले बैग को चैक किया गया तो पुलिस को उसने से 1 किलों हैरोइन बरामद हुई। सुत्रों की माने तो आरोपी के पास से बरामद की गई हैरोइन की किमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रूपए आंकी गई है। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया।