श्री पुण्डरीक गोस्वामी की भागवत कथा 12 अप्रैल से
श्री पुण्डरीक गोस्वामी की भागवत कथा 12 अप्रैल से
12 से 18 अप्रैल सैक्टर 17 ग्राउंड में बरसेगा राधा नाम रस
चंडीगढ़
कलयुग में भक्ति का प्रचार चरम पर है। संतो का कहना है ये प्रचार ही भक्ति की लहर है इसमें जो बह गया वो भवसागर से पार हो गया। भक्ति की लहर के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ सेक्टर 17, सर्कस ग्राउंड में 12 से 18 अप्रैल बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा होने जा रही है I
प्रसिद्ध कथावाचक श्री पुण्डरीक गोस्वामी द्वारा कथा कही जाएगी। गौरी शंकर सेवादल गौशाला सेक्टर 45, चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला और ट्रेस लाउन्ज की भक्ति भाव से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सायं 4 बजे से 7 बजे तक रहने वाला है।
आयोजक विनोद शर्मा, मुनीश बजाज, राहुल महाजन
हर्ष शर्मा और सुमित शर्मा ने बताया की ये कथा बहुत ही अच्छे लेवल पर करवाई जा रही है इस भागवत कथा में पुरे उत्तर भारत से लोग पहुंच रहे है हमारी और से सब इंतजाम किये गए है I
