मैंगो शेक बनाने की ये विधि सबसे अलग, जानें और गर्मियों में इस ड्रिंक का लुत्फ उठाएं

0

 

गर्मियों में मैंगोशेक पीना किसे पसंद नहीं होगा। इसे पीकर एनर्जी तो आती ही है बल्कि, मन भी खुश हो जाता है। ये एक प्रकार का देसी ड्रिंक है जिसे हमने शेक बताकर एक विदेशी नाम दिया है। आमतौर पर मैंगोशेक में दूध में मिलाया जाता है लेकिन, आज हमलोग इसे दही से बनाएंगे। साथ ही इसमें कुछ खास चीजों को भी एड करेंगे। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के फायदे।

 

 

मैंगो शेक बनाने की ये विधि सबसे अलग

इस मैंगो शेक को बनाने के लिए आप दही, मखाना, खांड और आम की जरुरत है। तो, दही को पहले फेंट लें और इसमें आम का गूदा मिलाकर मिक्सर में मिक्स कर लें। अब मखाना को पहले पानी में भिगोकर रखें और इसे पानी सहित इसमें मिला दें। ऊपर से पुदीना का पत्ता, खांड, काला नमक और नमक मिलाएं। सबको मिक्स करके इस ड्रिंक का आनंद लें।

 

 

फाइबर और रफेज से भरपूर

पुदीना मखाना मैंगो शेक असल में फाइबर और रफेज से भरपूर है। ये आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाएगा और पाचन क्रिया को तेज कर देगा। ये मैंगोशेक पेट तो साफ करेगा ही साथ ही वेट लॉस करने में भी मददगार है। तो, हेल्दी डाइजेशन के लिए इस शेक को जरूर पिएं।

 

 

प्रोबायोटिक है ये मैंगोशेक

ये मैंगोशेक असल में प्रोबायोटिक से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, इसमें दही होता है जो कि प्रोबायोटिक है और गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ये प्रोबायोटिक, पेट को ठंडा भी करता है और गर्मियों की कई समस्याओं से बचाता है।

 

हाइड्रेशन बहाल करने में मददगार

हाइड्रेशन बहाल करने में मैंगोशेक का सेवन कई प्रकार से मददगार है। ये आपके शरीर में ताजगी लाता है और तमाम अंगों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह ये पैरों की जलन को तो दूर करता ही है बल्कि, स्किन की कई समस्याओं से भी बचाता है।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *