जनिये अपना साप्ताहिक राशिफल – 12 मार्च

0

मेष : मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। विदेशी कार्यों में सफलता मिलेगी । नेता/अभिनेता: मान-सम्मान मिलेगा। शॉपिंग के लिए समय शुभ है। लेखा-जोखा सम्बन्धी कार्य ध्यान से निपटाएं। समझोता करना आपके हित में होगा। आय के साधन बनेगे। पुराने मित्रो से दोबारा मेलजोल बढ़ेगा। विरोधियो से सतर्क रहे। शुभ अंक: 89, शुभ रंग: पीला

 

वृष : वीज़ा आवेदन हेतु सप्ताह शुभ है। कार्यस्थान पर मनचाहा काम मिलेगा। बॉस आपके कार्यों से खुश होंगे। विद्यार्थी वर्ग: भाग्य भरोसे ना रहे मेहनत पर ध्यान दें। बुजुंगों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक लाभ हेतु कोई गलत रास्ता न अपनाये। बच्चो की उपलब्धियों से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक: 23, शुभ रंग: सैफरन

 

मिथुन : नए व्यापार के लिए सप्ताह शुभ है। जीवनसाथी के साथ सभी बातें खुलकर करे। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। । जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे बेरोजगारों को नोकरी मिलेगी। कोर्ट कचहरी से दूरी बनाये रखे। सप्ताह अंत में विदेश यात्रा का योग है शुभ अंक:57, शुभ रंग: क्रीम

 

कर्क : वैवाहिक कार्यों में तेज़ी आएगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। लोन हेतु आवेदन के लिए सोमवार का दिन समय शुभ। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षा परिणाम अच्छे होंगे। किसी लम्बी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक निर्णय सोच विचारकर करे। सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। शुभ अंक: 79, शुभ रंग: कॉपर

 

सिंह : शादी का योग बनेगा । पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मामले सुलझेगे । सरकारी कर्मचारी: पदोन्नति का योग बना हुआ है। युवक देर रात घर से बाहर न रहे अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नए वाहन प्राप्ति का योग है। मध्य सप्ताह में खुशियों भरा समाचार मिलेगा। शुभ अंक: 25, शुभ रंग: हरा

 

कन्या : इस सप्ताह आय कम व् व्यय अधिक होगा। सहकर्मचारियों से बनाकर चलने में ही भलाई है। रुके कार्यों को पूरा करने में देरी न करे । संतान पक्ष ख़ुशी का कारण बनेगी। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना लाभ देगा। सेहत के सितारे चमकेंगे। शुभ अंक: 11, शुभ रंग: मेहरून

 

तुला : शादी का सम्पूर्ण योग बना हुआ है। रुके कार्यो में माता-पिता का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पूंजी-निवेश से लाभ होगा। सुख-सविधाओं पर खर्च होगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। मंगलवार को आपके हाथ से कोई पूण्य का कार्य होगा जो भविष्य में लाभ देगा। सप्ताहांत मौज-मस्ती भरा होगा। शुभ अंक: 38, शुभ रंग: ब्राउन

 

वृश्चिक : सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। साझेदारी कार्यो से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते है। उधार ना दें और ना लें। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। माता-पिता से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सन्तान सुख बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से रुके कार्य बनेगे। परिवार में मागलिक कार्य सम्पन्न होंगे। शुभ अंक: 26, शुभ रंग: नीला

 

धनु : इस सप्ताह लम्बी दुरी का योग बना हुआ। सगे-सम्बन्धियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिखावे के चकर में ना रहे वरना पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी को लाल रंग की वस्तु उपहार में दें। पुराने मामलें सुलझेंगे। जमीन जायदाद सम्बन्धी मामलो में विजय प्राप्त होगी। नयी योजनाए सफल होगी शुभ अंक: 67 ,शुभ रंग: लाल

 

मकर : अकस्मात धन प्राप्ति का योग है। घर में खुशियों भरा माहोल रहेगा। विद्यार्थी जोखिम भरे कार्यों से बचें। व्यापारी वर्ग: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तरक्की का पूरा योग बना हुआ है। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शिक्षा क्षेत्र में नाम रोशन करेगे। आय से अधिक खर्च न करे। शुभ अंक: 101, शुभ रंग: जामुनी

 

कुम्भ : सप्ताह मिले जुले लाभ देने वाला होगा। कामकाजी महिलाएं: भागदौड़ बनी रहेगी। वाहन प्राप्ति का योग बना हुआ है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। अनजान व्यक्तियों पर भरोसा ना करें। सेहत की ओर ध्यान रखें। मंगलवार को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बुधवार को अपने मान सम्मान का ध्यान रखे। शुभ अंक: 69, शुभ रंग: गुलाबी

 

मीन : इस सप्ताह पुराने वाद-विवाद खत्म होंगे। जो आपसे नाराज़ थे वो आपकी ओर आकर्षित होंगे। साझेदारी व्यवसाय से लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। डॉक्टर/वकील/टीचर चर्चा में रहेंगे। सामाजिक गतिविधियां तेज होगी। बृहस्पतिवार को अपने बजट पर ध्यान रखे। परिवार में मेहमानों का आना जाना रहेगा। शुभ अंक: 47, शुभ रंग: सफेद

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *