मनोहर लाल ने पानीपत में कार्यकर्ताओं से किया संवादकार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : मनोहर लाल

0

 

चंडीगढ़ : पानीपत , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से सीधा संवाद किया। मनोहर लाल ने सभी को कुछ संगठनात्मक गुर दिए और चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी ली। यहां सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने बड़े खुले मन से पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखीं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है।

उन्होंने कहा कि कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, यही निष्ठा भाजपा की विजय यात्रा को अजर-अमर बनाए रखेगी।मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताया और कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता उर्जा और उत्साह से भरा हुआ है, इसलिए हम हरियाणा की सभी लोकसभा सीट और करनाल विधानसभा सीट बड़े मार्जिन से जीतेंगे। शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, जिला अध्यक्ष सहित अनेक नेता भी मौजूद रहे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर