कांग्रेस को झटका: महासचिव आम आदमी पार्टी में शामिल
चंडीगढ़, 6 मई,
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं. आज फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है अब पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. चुस्पिंदरबीर चहल आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
इससे पहले चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने अपना इस्तीफा पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर महिंद्रा को भेजा था। इस्तीफे में लिखा है, ‘मैं पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व से निराश हूं और युवा कांग्रेस के महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now