चंडीगढ़ में 23 मार्च को होगा Yo Yo Honey Singh का जबरदस्त लाइव शो, सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में मचाएंगे धमाल

0

चंडीगढ़ में 23 मार्च को मशहूर गायक यो यो हनी सिंह का लाइव शो आयोजित किया जाएगा। यह शो सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में होगा। प्रशासन ने इस आयोजन के लिए 5 लाख रुपये प्रतिदिन शुल्क लेने का फैसला किया है।

इस बार शो को लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले, हनी सिंह के शो आमतौर पर सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में होते थे, लेकिन लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब सभी बड़े आयोजनों के लिए सेक्टर 25 को चुना है।

गौरतलब है कि पंचकूला प्रशासन ने हनी सिंह के शो के लिए अपने यहां जगह देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इस आयोजन को सेक्टर 25 में कराने की अनुमति दी है। प्रशासन के अनुसार अब भविष्य में जितने भी सिंगर के कार्यक्रम होंगे वह सेक्टर 25 में ही होंगे प्रशासन के अनुसार यह गायक करोड़ों रुपए कमाते हैं ऐसे में प्रशासन को भी आए होनी चाहिए।

हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में मशहूर सिंगर योयो हनी सिंह का एक कॉन्सर्ट था, जो अब विवादों में आ गया है। 8 मार्च को आयोजित हुए इस कार्यक्रम के बाद नगर निगम ने टैक्स विवाद को लेकर आयोजकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *