यमुनानगर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे
हरियाणा के यमुनानगर के भेड़थल गांव में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गैस सिलिंडर से गैस पलटते समय आग लग गई। इस हादसे में दो माह की बच्ची समेत कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें सात बच्चे, एक महिला, एक युवती और दो पुरुष शामिल हैं।
घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब एक क्वार्टर में एक सिलिंडर से दूसरे एलपीजी सिलिंडर में गैस ट्रांसफर की जा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होकर कमरे में फैल गई। पास में जल रहे चूल्हे की वजह से आग भड़क गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि तीन क्वार्टरों के बीच बनी दो दीवारें गिर गईं, जबकि छत (लेंटर) और आसपास की दीवारों में दरारें आ गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को Jagadhri के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में PGIMER Chandigarh रेफर कर दिया गया।घायल सभी लोग Madhubani के रहने वाले हैं। रामशरण (43) और रामज्ञान (43) अपने परिवार के साथ भेड़थल गांव में क्वार्टर में रहते थे और पास की प्लाई फैक्ट्रियों में काम करते हैं।
थाना सदर जगाधरी प्रभारी Tarsem Singh के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर से गैस पलटते समय लीकेज हुआ, जिससे आग लगी। मौके से दो सिलिंडर भी बरामद किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
