यमुना सफाई: मुख्यमंत्री ने किया नालों और वजीराबाद बैराज पर नदी क्षेत्र का निरीक्षण

0

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कई बड़े नालों और वजीराबाद बैराज पर यमुना नदी के हिस्से का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जल मंत्री प्रवेश वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) तथा सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कई अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने नदी की सफाई के लिए जारी कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यमुना रिवरफ्रंट परियोजना पर काम करने का निर्देश दिया। इस परियोजना में नदी की लंबाई में भी पैदल चलने के लिए मार्ग और मनोरंजन क्षेत्र बनाना शामिल है। यमुना नदी की सफाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चुनावी वादा है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने वजीराबाद में पूरक नाले, बारापुला नाला, सुनहरी पुल नाला और कुशक नाले का भी निरीक्षण किया और गाद निकालने संबंधी परियोजनाओं पर जारी कामों का भी जायजा लिया।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *