महिला टी20 विश्व कप का फुल शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान की टक्कर एजबेस्टन में होगी
महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालीफायर के बाद अब 12 टीमों की लाइन-अप भी तय हो गई। जून-जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा।
इस बार मेजबान इंग्लैंड के साथ बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई। खास बात यह है कि यूरोप की तीन टीमें इस बार टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी, जो महिला क्रिकेट के बढ़ते दायरे को दिखाता ।
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबला खास
ग्रुप स्टेज में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें 20 जून को लीड्स के मशहूर हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी। पहली बार ऐसा होगा जब दोनों देश इंग्लैंड की धरती पर किसी मेंस या वुमेंस विश्व कप मुकाबले में भिड़ेंगे। इस मैच में स्कॉटलैंड की स्टार खिलाड़ी कैथरीन ब्राइस, सारा ब्राइस और अबताहा मकसूद पर सबकी नजरें रहेंगी।
आयरलैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड से
आयरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 16 जून को टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला साउथैम्पटन में खेला जाएगा। उसी दिन मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भी मैच होगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों की टक्कर 14 जून को एजबेस्टन में होगी।
क्वालीफायर में एक भी मैच न हारने वाली बांग्लादेश की टीम ग्रुप-2 में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। उसे 17 जून को ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर मिलेगी और 25 जून को भारत के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलना होगा। दूसरी ओर नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप खेल रहा। टीम में स्टेरे कैलिस जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। उनका मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से होगा।
क्वालीफायर से आई चार टीमों के अलावा टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें भी खेलेंगी। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता का कहना है कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के विकास में एक और बड़ा कदम होगा। उनके मुताबिक पिछले वर्षों में महिला क्रिकेट में निवेश, प्रसारण और दर्शकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है और यह टूर्नामेंट उस रफ्तार को और आगे ले जाएगा। कुल मिलाकर इस बार का महिला टी20 विश्व कप नए मुकाबलों, नई टीमों और बड़े दर्शक वर्ग के साथ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है।
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन 18:30 BST
शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 10:30 BST
शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 BST
शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल 18:30 BST
रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन 10:30 BST
रविवार 14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 14:30 BST
मंगलवार 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल 14:30 BST
मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल 18:30 BST
बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले 10:30 BST
बुधवार 17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले 14:30 BST
बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 18:30 BST
गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले 18:30 BST
शुक्रवार 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल 18:30 BST
शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल 10:30 BST
शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल 14:30 BST
शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले 18:30 BST
रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 BST
रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 BST
मंगलवार 23 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 BST
मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30 BST
मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले 18:30 BST
बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 18:30 BST
गुरुवार 25 जून: इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफ़र्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30 BST
गुरुवार 25 जून: साउथ अफ़्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 18:30 BST
शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफ़र्ड क्रिकेट ग्राउंड 18:30 BST
शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 BST
शनिवार 27 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30 BST
शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल 18:30 BST
रविवार 28 जून: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 10:30 BST
रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30 BST
मंगलवार 30 जून: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 1), द ओवल 14:30 BST
गुरुवार 2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 2), द ओवल 18:30 BST
रविवार 5 जुलाई: TBC बनाम TBC (द फ़ाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30 BST
