हरियाणा में 2 दिन बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं, किन रूटों पर मिलेगी सुविधा?

0

रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज यह घोषणा की। सरकारी आदेश के अनुसार, हरियाणा की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं बच्चों के साथ 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक फ्री बस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन यह सुविधा केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने के लिए लागू है।

 

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को बसों में फ्री सफर करने की सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया गया था, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। सरकार के फैसले का मकसद रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए जाने और मुफ्त यात्रा सुनिश्चित कराना है। इसे महिलाओं के लिए भाइयों का तोहफा समझा जाए। परिवहन विभाग को विशेष प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। बसों का शेड्यूल तैयार करने, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द करने और पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *