पंजाब- चंडीगढ़ में कब आएगा मानसून? आज से भारी बारिश की चेतावनी, अगले छह दिन बरतें सावधानी

0

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून आ चुका है और झमाझम बरसात भी हो रही है। हालांकि पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। हालांकि मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में अगले दो दिन में मानसून दस्तक देगा। मानसून के आते ही सावन की झड़ी भी लगेगी। हालांकि इससे पहले रविवार से ही मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने रविवार से अगले छह दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, लेकिन इस दौरान रविवार और फिर 25 जून के लिए भारी से बेहद भारी बारिश पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

बता दें मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़ पूरे देश में मानसून आ चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

 

विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब के तापमान में शनिवार को 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे बना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 38.8 डिग्री का पारा बठिंडा व सबसे कम 24 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

 

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री (सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.6 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 36.8 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.6 डिग्री, फिरोजपुर का 36.0 डिग्री, जालंधर का 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.6 डिग्री, पटियाला का भी 27.6 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 28.8 डिग्री. फरीदकोट का 30.0 डिग्री, गुरदासपुर का 25.0 डिग्री और फिरोजपुर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *