पंजाब में आज से थम जाएंगे PRTC बसों के पहिए, 290 रूटों पर नहीं चलेंगी बसें; रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम

आज से पीआरटीसी बस सेवा प्रभावित रहेगी। पीआरटीसी के कंट्रैक्ट कर्मचारियों की ओर से 6 से 8 जनवरी तक चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इसका असर सीधे तौर पर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि लगभग दस रूटों पर सिरफ पीआरटीसी की बस सेवा ही है, अगर कर्मचारी हड़ताल (PRTC Bus Strike News) पर जाते हैं तो इन रूट पर रोजाना सफर करने वाले सैंकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि, विभाग की तरफ से कर्मचारियों के साथ तालमेल करके हड़ताल को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने पर अड़ी हुई है।
पीआरीटीसी में कुल स्टाफ का करीब 90 हिस्सा संविदा कर्मचारी है, जिसके चलते अगर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बड़ी संख्या में पीआरटीसी बस सेवा पर असर पड़ेगा।
हालांकि, रेगुलर स्टाफ बसें चलाएगा, लेकिन उनकी संख्या संविदा कर्मचारियों के मुकबले काफी कम होने के कारण सिरफ कुछ प्रतिशत बस सेवा ही चल पाएगा।
पटियाला जिला में 290 के करीब पीआरटीसी के रूट हैं और इनमें शामिल नाभा, मलेरकोटला, समाना, पातड़ां, चीका, कैथल, देवीगढ़, पिहोवा, राजपुरा और अंबाला के लिए सिरफ 90 से 100 फीसद तक पीआरटीसी बसों की सेवा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इन रूट्स पर जनता को काफी परेशानी होगी।