Weather Update: ओले और बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, आज फिर बिगड़ेगा मौसम; क्या है नया अपडेट?

0

लुधियाना। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार शाम से पंजाब के कई जिलों में आंधी व वर्षा के बीच ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई। मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों टन गेहूं भीग गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंधी और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

24 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। फरीदकोट, तरनतारन सहित कई जिलों में आंधी व वर्षा के बीच करीब आधा घंटा ओलावृष्टि हुई। फिरोजपुर में तेज वर्षा से मंडियों में पानी भर गया। देर शाम जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फाजिल्का, संगरूर व पटियाला में भी वर्षा हुई। अचानक मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं काटने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लुधियाना और फिरोजपुर में 2.0 MM हुई बारिश

नमी से मंडियों में खरीद भी प्रभावित होगी। मोगा में चार और लुधियाना व फिरोजपुर में 2.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। बठिंडा में तापमान 42.6 डिग्री रहा। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेता दर्शन जैलदार ने गेहूं के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।  मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ी, वर्षा के कारण खेतों में गेहूं की कटाई और मंडी में गेहूं की खरीद होगी प्रभावित

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *