Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

0

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रभाव काफी कम हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे धूप महसूस की जा रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश और बर्फबारी जारी है।

 

जबकि जम्मू-कश्मीर में चिल्लई ठंड का दौर 19 फरवरी को खत्म होगा जिससे ठंड थोड़ी कम होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर जारी है।

दिल्ली में होगी बारिश!

IMD ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। दिल्ली के मौसम की अगर बात करें तो दिल्ली में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और सुबह के समय स्मॉग या हल्का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं आज वहां सारा दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

 

साथ ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है।IMD के मुताबिक, कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा गया है।

17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और देर रात हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है और घने कोहरे या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

राजस्थान में शनिवार (15 फरवरी) मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 35।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करौली में न्यूनतम तापमान 8।8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर