हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज: ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के संकेत

0

हिमाचल प्रदेश में मार्च के दौरान भी ठंड का असर बना हुआ है। इसी बीच, मंगलवार और बुधवार को राज्य के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। पूरी जानकारी जानिए…

बदलते मौसम के बीच सोमवार को रोहतांग दर्रा समेत लाहौल और मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। कुल्लू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय ओलावृष्टि हुई।

मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27 और 28 मार्च को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है, जबकि 29 मार्च को एक बार फिर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जबकि दिन के समय धूप निकल आई। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

वहीं, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों ने गिरती बर्फ के फाहों के बीच जमकर आनंद लिया। दूसरी ओर, बीआरओ ने सोमवार को अटल टनल से कोकसर की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *