हरियाणा में तेजी से बदलने लगा मौसम, 17 फरवरी से होगी बारिश; गिरेगा तापमान

0

प्रदेश में शुक्रवार को सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह से शाम तक आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो रही है।बादलों की आवाजाही के बीच प्रदेश में 17-19 फरवरी के दौरान केवल 30-40 प्रतिशत एरिया में ही तेज गति की हवाओं व गरज-चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। दिन और रात के बढ़े तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ हिसार का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि संपूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड व शीत ऋतु की विदाई लगभग तय हो चुकी है, हालांकि संपूर्ण इलाके में सुबह शाम को मीठी गुलाबी ठंड का असर बरकरार है।

वसंत बहार से मौसम सुहावना बना हुआ है। एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर ढीले पड़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बार-बार मौसम में बदलाव व संपूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही। प्रदेश में गर्मी की आहट शुरू हो गई है।

अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 9 से 12.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि दिन का तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आने वाले तीन चार दिनों तक हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

  • जिला – अधिकतम – न्यूनतम
  • अंबाला – 23.9 – 12.0
  • हिसार – 25.9 – 10.1
  • करनाल – 23.6 – 9.4
  • रोहतक – 23.5 – 9.6
  • भिवानी – 26.6 – 12.5
  • फरीदाबाद – 26.8 – 10.6
  • गुरुग्राम – 24.6 – 9.9
  • मेवात – 26.6 – 10.0

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *