Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, फसल हुई बर्बाद

हरियाणा के मौसम ने अपनी चाल बदल ली है। पिछले कई दिनों से हरियाणा का मौसम साफ था और अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ था, लेकिन बीते दिन यहां ना सिर्फ बारिश हुई, बल्कि बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं। इससे तापमान में गिरावट तो दर्ज आई ही है, इसके अलावा किसानों की फसल की भी बर्बादी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 फरवरी की रात करीब 8 बजे हरियाणा में बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी बीच पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल सहित कुछ अन्य जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे थे। मौसम विभाग ने मौसम बदलने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। ओले गिरने से इन शहरों के गेहूं ओर सरसों के फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने कल सुबह फरीदाबाद, नारनौल, कैथल, हिसार और चरखी दादरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा करनाल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया था। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का मौसम को लेकर कहा कि आज भर हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
इसके बाद कल से यानी 22 फरवरी से फिर से गर्मी की वापसी होगी और लोगों के पसीने छूटने शुरू हो जाएंगे। बताया यह भी जा रहा है कि फरवरी के आखिरी दिनों में एक और पश्चिमी विभोक्ष एक्टिव हो सकता है, हालांकि इससे बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है। क्योंकि यह विभोक्ष काफी कमजोर है। आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।