वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी का कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते हुए सामने आया VIDEO, यहां देखें

प्रियंका गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी। इसीलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है। वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं।
उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है।