वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रेत पर अपने पालतू कुत्तों के साथ समय बिता रही है। कुत्ते आराम से रेत में लेटकर नींद का मजा ले रहे हैं। इसी दौरान लड़की को एक शरारत सूझी और वह अपने पैर से एक कुत्ते को छेड़ने लगी। वह अपने पैर से कभी उसके शरीर को सहलाती है, तो कभी उसे धीरे-धीरे धकेलने की कोशिश करती। पहले तो कुत्ता शुरू में शांत रहता है, लेकिन लड़की की बार-बार की हरकत से वह अपना सब्र खो देता है और अचानक उठ खड़ा होता है। फिर वह अपने शरीर को जोर-जोर से झटकने लगता है। उसके बाद वह उस लड़की को सबक सिखाता है। इस दौरान कुत्ता अपने पैरों से रेत उछालता है, जो सीधे लड़की के शरीर पर जा गिरता है। रेत से सनी लड़की हैरान-परेशान होकर उठकर भागने लगती है, जबकि कुत्ता शांत होकर वापस अपनी जगह पर लेट जाता है।
वायरल वीडियो में दिख रहा यह नजारा बड़ा ही मजेदार है। इसे देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “कर्मा का बदला” करार दिया है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 3500 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “कुत्ते ने तो सिखा दिया कि उसकी नींद से खिलवाड़ करना ठीक नहीं।” दूसरे ने लिखा, “लड़की को लगा होगा कि कुत्ता मजे ले रहा है, लेकिन कुत्ते ने दिखा दिया कि बॉस कौन है।”
video https://x.com/Thebestfigen/status/1932210851550986406