viral video : सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

0

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अब अपना नाम सीमा ठाकुर रख ली है। सीमा का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और लहसुन-प्याज तक खाना छोड़ दिया है। अपने आशिक सचिन के पास आई सीमा अक्सर पाकिस्तान की बुराई करती दिखी है। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सीमा हैदर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाने लगी। यही नहीं… तिरंगे वाली साड़ी पहन वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयकारा भी करने लगी।

सीमा तिरंगे वाली साड़ी पहने भारत माता की जय का नारा लगा रही थी। उसके साथ पाकिस्तान से आए चारों बच्चे भी थे। दरअसल, सीमा आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल हुई थी। सचिन के घर पर सीमा ने पूरे परिवार के साथ भारत का तिरंगा लहराया। तिरंगा फहराने के दौरान सीमा ने कई नारे लगाए। सीमा ने ‘वंदे मातरम और भारत माता की जय’ का नारा लगाया। इस दौरान सीमा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा अपने बच्चों के साथ बैठी हुई है। वहां वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। तभी वकील ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू किया। इसी के साथ सीमा भी अपने एक बच्चे का हाथ ऊपर उठा कर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने लगी। पीएम मोदी और सीएम योगी का जयकारा करते हुए सीमा ने कहा, ‘मोदी जी की जय, योगी जी जय, भारत माता की जय।’ बीते दिनों सीमा ने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है। उसने बताया कि अगर उसे पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाएगा तो वहां उसके दोनों हाथ-पैर काट दिए जाएंगे और मार डाला जाएगा। सीमा ने अपने चारों बच्चों का नाम भी हिंदू नाम पर रख दिया है। वो सचिन के साथ जीने-मरने की कसमें खा रही है। हालांकि सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी है। उसपर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है। एटीएस समेत कई एजेंसियां इस केस की जांच कर रही हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *