Video: प्रियंका चोपड़ा ने की गरीब शख्स की मदद, सड़क पर रुककर जरूरतमंद को दिए पैसे, फैंस बोले ‘रियल Queen’

0

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी थी जिसमें प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ जश्न के लिए मुंबई में मौजूद रहीं। इसी बीच मंगलवार को उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से निकलते देखा गया। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई की सड़क पर एक जरूरतमंद शख्स के लिए मदद का हाथ बढ़ाते नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने गरीब शख्स को दिए पैसे
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद से मुंबई पहुंची थीं। रात को उन्हें कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह कार में बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। मुंबई की एक स्ट्रीट पर लगे सिग्नल के पास पहुंचते ही जब उनकी कार रुकी तो पैरों से लाचार एक उनके पास आया। तब प्रियंका ने अपनी कार की खिड़की से हाथ बढ़ाकर शख्स को पैसे दिए। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फैंस उनकी इस दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।

 

इस वायरल वीडियो पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट किए। एक यूजर ने कहा, ‘भगवान आपको आशीर्वाद दें।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘वह सबसे दयालु इंसान हैं।’ एक फैन ने उन्हें ‘रियल क्वीन’ कहा।

 

 

भारतीय फिल्मों में कमबैक करेंगी प्रियंका?
बात करें वर्क फ्रंट की तो अफवाहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा साउथ डायरेक्टर एस.एस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म SSMB29 में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म में साउथ एक्टर महेश बाबू नजर आएंगे। रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। ये फिल्म साल 2026 तक आने की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *