Uttarakhand ByElections 2024: दोनों सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

चंडीगढ़, 13 जुलाई : उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को हराया। प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलौर सीट मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला जीत दर्ज की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शमिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 8254 वोटों से पीछे छोड़ा था, लेकिन भंडारी के भाजपा में आने के बाद पार्टी इससे भी बड़ी लीड की उम्मीद कर रही थी।
लखपत सिंह बुटोला ने 5224 वोटों के अंतर से ये उपचुनाव जीता है. दरअसल मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट खाली हुई थी. जिसके बाद यहां पर उपचुनाव कराए गए और इस चुनाव में भाजपा की ओर से खड़े हुए राजेंद्र भंडारी को हार का सामना करना पड़ा. वहीं मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुआ है. उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर पर बुधवार को उपचुनाव हुए थे.