UP Police Paper Leak Case: यूपी पुलिस का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

0

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 6 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

हालही में यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

बता दें कि रेणुका मिश्रा को अभी प्रतीक्षारत किया गया है, यानी कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है। वहीं राजीव कृष्णा को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान के साथ DG भर्ती बोर्ड का भी चार्ज दिया गया है।

पेपर लीक मामले में अब तक कई गिरफ्तारी

पेपर लीक मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी सर्विलांस सेल, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर और इटावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ था। इससे पहले इस मामले में पेपर लीक के आरोपी नीरज यादव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वह बलिया का रहने वाला है और पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। हालांकि बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसे ही मथुरा के एक शख्स ने आंसर की भेजी थी। एसटीएफ इस मामले में जांच कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *