रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे। वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनादेश परब नाम के सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता CM विष्णु देव साय करेंगे।
नड्डा कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
