सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत सोहाना थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत सोहाना थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बठिंडा निवासी हरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के रूप हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 हरसिमन सिंह बल ने बताया कि सोहाना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फर्जी पहचान बना कर पते बलद कर रहते थे आरोपी
डीएसपी ने बताया कि आरोपित इतने शातिर है कि दोनों अपनी फर्जी पहचान बना कर पते बदल-बदल कर रहे थे। ताकि वो पुलिस के शिकंजे से बच सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरी तरह से सभी पते और जो पहचान आरोपियों ने बनाई थी उसे वेरिफाई करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आगे भी पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वो ये नशा कहां से लेकर आते थे और आगे कहां पर सप्लाई करते थे।