कुल्लू में भूस्खलन से दो मकान ध्वस्त, मलबे में दबकर एक की मौत; पांच लोग लापता

0

कुल्लू जिले के निरमंड के घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में देर रात भूस्खलन से दो मकान धवस्त हो गए। इस आपदा में पांच लोग लापता हो गए, जबकि एक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति घायल भी है।

शर्मानी में देर रात करीब दो बजे भूस्खलन की चपेट में आठ लोग आ गए हैं। जिसमें से अभी तक एक महिला का शव बरामद हो गया है। जबकि तीन घायलों को निरमंड अस्पताल भेजा जा चुका है चार लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। स्थानीय लोग लापता की तलाश करने में जुटे हुए हैं। शव की पहचान रेवती देवी पत्नी शिव राम निवासी शमानी निरमंड के रूप में हुई है।

तीन घायल में शिव राम, धर्म दास, कला देवी का निरमंड अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि चुनी लाल,अंजना,पांच वर्षीय भूपेश, सात वर्षीय जागृति लापता है। इनके मलबे में दबे होने का अंदेशा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित ग्रामीण लोग एकत्र हुए और राहत बचाव कार्य में छूट गए हैं।

घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे भूस्खलन से मकान चपेट में आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। यहां पर आकर देखा तो मलबे में लोग दबे हुए थे। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है घायलों को निरमंड अस्पताल भेज दिया गया है। राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। तीन और शव अभी बरामद हो गए है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *